Mathura: गीता ज्ञान के नाम पर लड़कियों को देता था नशा, फिर बेहोशी की हालत में करता था उनका यौन शोषण
- byShiv
- 02 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के मथुरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं जिसने लोगों केा हिलाकर रख दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण के आरोप में एक आईआईटीयन साधु वेश धारी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में गत दिनों उसने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप का प्रयास किया। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसके यहां से दो युवतियों को मुक्त करा उनके घरवालों को सौंप दिया है।
पुलिस ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फोरदा (उड़ीसा) निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा गीता ज्ञान के नाम पर नशीली दवा खिलाकर युवतियों के साथ यौन शोषण किया जाता था। उसने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। उसके अभिभावक अब भुवनेश्वर में रहते हैं। अभिषेक कुछ वर्षों पूर्व राधाकुंड में आकर रहने लगा। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन कर युवतियों को फंसाता था और उनका ब्रेनवाश कर देता था। इस बीच में उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा यौन शोषण भी करता था। पुलिस के अनुसार इसके यहां कई युवतियां थीं।
एक युवती ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पिछले सप्ताह इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि वह अपनी बहन से मिलने राधाकुण्ड आई थी। वहां बहन के जाने के बाद आरोपी ने दूध में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
pc- live hindustan




