MP: प्रेमी और पत्नी के संबंधों में रोडा बन रहा था पति, दोस्त बन ले गए घूमाने और सुला दिया फिर हमेशा के लिए...
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। एमपी के चित्रकूट में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां यहा यहां चित्रकूट घुमाने के बहाने लाकर पत्नी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का गला रेत डाला। एमपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद जब छानबीन की तो वारदात को अंजाम देने में रची गई साजिश में पत्नी की मिलीभगत उजागर हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के साथ ही प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
क्यों किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पिछले आठ जून को एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सती अनुसूया आश्रम जंगल में झाडियों के पीछे हत्या के बाद फेंके गए अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। दो दिन बाद शव शिनाख्त हुई। मृतक 35 वर्षीय संजीव उर्फ संजू पासी निवासी दादूपुर अमिलिया थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज का रहने वाला था। पुलिस ने साइबर सेल के जरिए नंबरों को ट्रेस किया। इसके साथ ही संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी अनीता से पूछताछ की।
पुलिस ने क्या बताया
खबरों की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि संजीव की हत्या की साजिश उसकी पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी अमित सिंह के साथ मिलकर रची थी। हत्या में अमित का दोस्त शेरा उर्फ राजू निषाद शामिल रहा। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके अमित सिंह के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है। जिसके चलते पति से अक्सर विवाद होता था। रोजाना के झगड़े से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी अमित सिंह व उसके दोस्त शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर पति संजीव की हत्या की साजिश रची थी।
pc- deccanherald.com





