Nagpur: एयर फोर्स कर्मचारी की पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमैलिंग, जबरन धर्म परिवर्तन कर बना दिया मुसलमान,मौलवी फरार

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहा एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धर्म परिवर्तन में शामिल बताए जा रहे एक मौलाना का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अयाज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के तौर पर हुई है।

बना लिया वीडियो
खबरों की मो तो पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, 8 फरवरी 2025 को एक होटल में हुई मीटिंग के दौरान अयाज ने कथित तौर पर 24 साल की महिला की ड्रिंक में कुछ मिला दिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह ये वीडियो उसके पति को भेज देगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका कई बार यौन शोषण किया गया और उससे करीब 4 लाख रुपये ऐंठे गए।

इस मामले में एक वायरल वीडियो अहम सबूत बन गया है। वीडियो में 24 साल की महिला रोते हुए और आरोपी अयाज मदारे से उसे जाने देने की गुहार लगाती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला छोड़ो मुझे कहती सुनाई देती है, जबकि अयाज जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए बार-बार उस पर फूंक मार रहा है। महिला का आरोप है कि उससे कहा गया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है और फिर उसके साथ रेप की कोशिश की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई लिक्विड लेकर आता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंक मारता था और दावा करता था कि यह हिप्नोसिस और काला जादू है और फिर उसका रेप करता था।

मौलाना ने काराया धर्म परिवर्तन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायत में बताया गया हैं कि 31 मई को मदारे और उसका साथी महिला को जबरदस्ती कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी ने कथित तौर पर धार्मिक रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन के लिए उससे कबूल है कहलवाया। ये मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तमिया गांव का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के बिना किया गया। 

pc- hindustan