गाजियाबाद के होटल में शूट किए जा रहे थे ऑनलाइन सेक्स वीडियो, पुलिस पहुंची तो अर्धनग्न हालत में मिली युवतियां; तीन गिरफ्तार

PC: Jagran 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जहां पर एक होटल में किराए पर कमरा लेकर ऑनलाइन सेक्स वीडियो बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल के कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, दो सेक्स वाइब्रेटर और मास्क बरामद किए हैं।

₹25 हजार महीना कमा  रही थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक, बजरिया के महादेव होटल में कई दिन से किराए पर कमरा लेकर इस तरह के वीडियो बनाए जा रहे थे। इसी के कारण  दो लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्ट्रिपचैट नाम की वेबसाइट पर ये वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। बताया गया कि आरोपियों ने लड़कियों को 25 हजार रुपये महीने का वेतन ऑफर किया था। उनकी फर्जी नाम से आईडी बनाई गई।

टोकन देकर दिखाई जाती थी वीडियो

यह वेबसाइट विदेश से संचालित हो रही है। इस पर कई लड़कियां ऑनलाइन रहती है। जिस लड़की का वीडियो देखना है उसके लिए टोकन लेना होता है। टोकन का भुगतान 100 रुपये मिनट होता है। साइट पर अधिकांश युवतियां अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम से बनाई आइडी पर वीडियो बनाती हैं।फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड समेत तीन की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करते हुए जो भी भुगतान आता है वह आरोपित किस खाते में ले रहे थे इसकी जांच की जा रही है।