PM Kisan 23rd Installment Date: इस तारीख को किसानों के खाते में आएंगे 23वीं किस्त के पैसे, सरकार ने किया तारीख का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों का इंजतार खत्म होने जा रहा है। जी हां किसानों के लिए एक बड़ी खबर हैं और वो ये कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि कब भेजी जाएगी।

कब जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसके तहत योग्य किसानों के खातों में 2000 रुपये सीधे भेजे जाएंगे। इससे पहले किसानों के बीच यह चर्चा थी कि किस्त जून के अंत तक आ सकती है, लेकिन अब तारीख स्पष्ट कर दी गई है।

क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 23वीं किस्त आने वाली है।

pc- moneycontrol.com