PM Modi: प्रधानमंत्री ने साइप्रस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को दिया ये खास तोहफा, देखकर ही दंग रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्हें वहा का सर्वोच्च पुरस्कार मिला। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा है कि ये सम्मान 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। 

मोदी ने साइप्रस की फर्स्ट लेडी को दिया ये गिफ्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस की फर्स्ट लेडी फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स गिफ्ट किया है। यह पर्स आंध्र प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी से बना है, इस पर्स को रिपोसे तकनीक से बनाया गया है। पर्स के बीच में मूल्यवान पत्थर जड़ा हुआ है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है। ये पर्स भारत की समृद्ध हस्तकला परंपरा को दर्शाता है।

राष्ट्रपति को दिया ये गिफ्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन दिया है। कालीन में हलके पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं. कालीन के बीच में गहरा लाल रंग है। कालीन में बेल-बूटे और ज्यामितीय डिज़ाइनें हैं। यह दौरा, जो दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला साइप्रस दौरा है।

pc- parbhat khabar,aaj tak,aaj tak