Rahul Gandhi: हेमंत सोरने की रिहाई पर राहुल गांधी ने जताई खुशी, कहा- बदले की भावना से हुई थी गिरफ्तारी
- byShiv
- 29 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि कथित जमीन घोटाला मामले में लगभग पांच महीने पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। लेकिन अब इसी मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। सोरेन को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहाई भी मिल गई। इस मामले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आया है।

क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए सोरेन की रिहाई पर खुशी जाहिर की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी। इस दौरान सोरेन की जमानत के फैसले पर अपनी राय रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। सोरेन जी से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की।

जनवरी में हुई थी गिरफ्तारी
बता दें की बीते महीनों में कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति में तूफान आ गया था। यहां तक कि गिरफ्तारी के बाद सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा और चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। अब 5 महीने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड की सत्ता अपने हाथ में लेते हैं या फिर चंपाई सोरेन ही मुख्यमंत्री बने रहते हैं।
pc- abp news,india today,aaj tak