Rajasthan: सलूम्बर में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत, सीएम ने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम की गठित, होगी जांच

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलूम्बर जिले के दो गांवों में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत के मामले में संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भजनलाल सरकार ने इस मामले में आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित कर गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

वहीं जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को वस्तुस्थिति पर नजर रखने एवं प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के लक्षण वाले बच्चों की सघन स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि सलूम्बर में बच्चों की मौत का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तत्काल अधिकारियों को वस्तुस्थिति पता करने, मौत के कारणों का पता लगाने तथा इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने भी सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी ली और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।

pc- ndtv raj