Rajasthan: रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर नजर आ रहे है। सीएम ने बुधवार को परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इस परियोजना के सभी कार्यों को मिसन मोड में तेजी के साथ पूरा किया जाए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने कहा कि परियोजना की डीपीआर का तकनीकी परीक्षण केन्द्रीय जल आयोग द्वारा पूरा कर लिया गया है, अब वित्त पोषण के लिए पीआईबी नोट को जल्द अंतिम रूप दिया जाए और केन्द्र सरकार से समन्वय तेज किया जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल ने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और बाकी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के जरिए आमजन को जल्द निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

pc- ndtv raj