Rajasthan: सीएम भजनलाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से कहा, पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि पुलिसिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। सरकार सारे संसाधन देने को तैयार है, लेकिन किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपराध को शुरू में ही रोकने का प्रयास करें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने कहा कि पुलिस थाने पर एफआईआर का समयबद्ध अनुसंधान हो एवं लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए। अपराध पर समयबद्ध कार्रवाई से ही पीड़ित को त्वरित न्याय एवं राहत मिलती है। ऐसे में अपराध को शुरूआत में ही रोकने पर फोकस किया जाए।
जनसुनवाई हो
खबरों की माने तो सीएम ने अधिकारियों को प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर ही जनसुनवाई कर अपराध एवं प्रकरणों के निस्तारण की जिलेवार रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक थानों एवं पुलिस महानिरीक्षक एसपी ऑफिस का नियमित निरीक्षण करें। साथ ही, पुलिस के उच्चाधिकारी भी नियमित रूप से जिलों का दौरा करें।
pc- ndtv raj





