Rajasthan: सीएम शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर सुनी लोगों की समस्यां, अधिकारियों को दिए निर्देश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद हेडफोन लगाकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल्स को अटेंड किया और परिवादियों से फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उनकी शिकायतों पर पूर्व में कोई कार्रवाई हुई है या नहीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर तुरंत और प्रभावी रूप से होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर चुके हैं। वह समय-समय पर इसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करते रहते हैं जिससे की जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

pc- x.com