Rajasthan: डोटासरा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री और भाजपा सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष् गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। उन्होने एक बार फिर से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। विशेष रूप से उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जुबानी प्रहार किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलें बंद करने की तैयारी, गिरता नामांकन, जर्जर भवन और मरम्मत के बाद भी बंद पड़े स्कूल। भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री की सोच ही नहीं है कि गरीब का बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े और आगे बढ़े।
गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से आगे कहा कि शिक्षा और सरकारी स्कूल भाजपा सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं, ये लोग चाहते हैं बच्चें सरकारी स्कूलें छोड़कर आरएसएस के आदर्श विद्या मंदिरों में जाएं, जहां उनको नफ़रत का पाठ पढ़ाएं।
pc- theweek.in





