Rajasthan: प्रसूताओं पर बयान देकर घिरे चिकित्सा मंत्री, गहलोत ने बयान को पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना बताया
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री की और प्रसूताओं को लेकर दिया गया बयान उनके गले की फांस बन गया है। उकनी चौतरफा आलोचना हो रही है। उनके द्वारा बीकानेर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में दिए गए बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। इस मामले में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के एक बयान ने हलचल मचा दी है। गुरुवार को अस्पताल का दौरा करने पहुंचे मंत्री ने प्रसूताओं को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल से कहा कि आप बताओ कि गर्भवती महिलाएं सीरियस आई थीं या नाचते-गाते आई थीं?
पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी चिंता जताई है। गहलोत ने कहा कि पहले कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौतें हुईं, इसके बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में महिलाओं की गंभीर हालत की खबरें सामने आई हैं। स्वास्थ्य मंत्री को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे अस्पताल जाने से डर रही महिलाओं का भरोसा फिर से बहाल हो सके।
साधा निशाना
गहलोत नेे स्वास्थ्य मंत्री के बयान को पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री का बचाव करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा की ऐसी कोई बात नहीं है,बयान के पीछे उनकी मंशा गलत नहीं थी।
pc- aja tak,jansatta,bahaskar






