Rajasthan: प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर, पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले है। इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश को एक बड़ी सौगात भी देंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानाकरी मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
खबरों की माने तो सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली भाग्यरेखा सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री का राजस्थान की समस्त जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
pc- jagran






