Rajasthan: रिश्ते हुए शर्मसार, 21 साल के भाई ने नाबालिग बहन के साथ जबरन बनाए संबंध, किसी को बताने पर दी मारने की धमकी
- byShiv
- 30 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए। यहां एक 21 वर्षीय कलयुगी भाई ने अपनी ही 16 साल की सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी भाई ने लड़की के साथ दरिंदगी की और धमकी भी दी कि अगर किसी से बताया तो जान ले लेगा। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता पिछले एक महीने से अपने ननिहाल में रह रही थी। बीते 26 जून की शाम को उसका 21 वर्षीय भाई मोटरसाइकिल लेकर उसे लेने ननिहाल पहुंचा था। पीड़िता के अनुसार, उसका भाई नशे की हालत में लग रहा था और उसका व्यवहार अजीब था, अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़िता ने भाई से नोहर होकर चलने और घर पर पिता को फोन करने की बात कही, लेकिन आरोपी भाई ने फोन करने से मना कर दिया।
धमकी भी दी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नोहर पहुंचने पर उसने चप्पल-जूती खरीदने का बहाना भी बनाया, ताकि किसी तरह मदद मिल सके, लेकिन आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव की तरफ ले गया। रास्ते में सुनसान इलाके के पास आरोपी ने मोटरसाइकिल रोक दी और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व गलत हरकतें करने लगा। नाबालिग बहन द्वारा विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात घर में किसी को भी बताई, तो वह उसे जान से मार देगा। नाबालिग डर के मारे उस दिन चुप रही और भाई के साथ घर लौट आई। अगले दिन जब पीड़िता का हौसला बढ़ा, तो उसने अपने साथ हुई इस खौफनाक आपबीती की जानकारी अपनी माता और मौसी को दी। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।
pc- taylorring.com





