Rajasthan: भाजपा कार्यालय में वसुंधरा राजे का कमरा हुआ अब सीएम भजनलाल का, पहले यही से होती थी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में आज भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तूती बोलती है। लेकिन धीरे धीरे अब वो सक्रिय राजनीति से दूर हो रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी लेकिन वो सीएम नहीं बन सकी। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनका जो कार्यालय था वो भी अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दे दिया गया है। पार्टी कार्यालय के कमरा नंबर 5 के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की नेम प्लेट भी लगा दी गई है।

पहले वसुंधरा के लिए था कमरा  
यह वही कमरा है, जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी वसुंधरा राजे इसी कमरे में बैठती थीं। हालांकि, अब तक पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए कोई स्थायी कमरा तय नहीं था। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि मुख्यमंत्री को कई बार पार्टी नेताओं के साथ वन-टू-वन संवाद करना होता है। ऐसे में यह कमरा संवाद के लिए उपयोगी साबित होगा।

क्या कह रहे पार्टी नेता
वहीं पार्टी नेताओं का मानना है कि संगठन कार्यालय में मुख्यमंत्री का कमरा होने से कार्यकर्ताओं को भी सुविधा मिलेगी, और संगठन और सरकार के बीच समन्वय बेहतर होगा। हालांकि सीएम का बहुत कम ही प्रदेश कार्यालय में जाना होता हैं, लेकिन फिर भी सीएम पद जाने के बाद अब वसुंधरा राजे के पास से उनका कार्यालय भी चला गया हैं।

pc- ndtv raj