Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की 11 सेकंड की क्लिप हुई वायरल, इंटरनेट पर मची....

इंटरनेट डेस्क। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण की रिलीज को भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा कई वर्षों से है। मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल पर बना रहे हैं और इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। हाल ही में, रामायण की कुछ मिनट की क्लिप भी एक इंटरटनेशनल इवेंट में दिखाई गई थी। अब इस पौराणिक फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर का अहम सीन लीक हो गया है जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर रामायण का एक बड़ा सीन लीक हो गया है जो रणबीर कपूर का है। यह सीन रणबीर के एक युद्ध का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर अपने बाण से राक्षस का वध करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के वायरल होते ही फैंस एक्साइटेड हो गए।

एक यूजर ने फिल्म को पहले ब्लॉकबस्टर बता दिया और कहा कि यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। क्लिप में रणबीर को देखकर लोगों ने उन्हें डिवाइन भी बताया। कहा जा रहा है कि फिल्म के इसी सीन को लाग वेगास में आयोजित हुए सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया था।

pc- variety.com