Rashifal 28 Aprial 2024: सभी 12 राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेगा पारिवारिक सुख, जाने आपका राशिफल

इंटरनेट डेस्क। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से 28 अप्रैल 2024 रविवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा। इस दिन आप सूर्यदेव को जल समर्पित कर अपने किसी अच्छे काम की शुरूआत करें। आपको सफलता की प्राप्ती होगी। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 28 अप्रैल का दिन बेहद शुभ होने वाला है, तो जानते हैं राशिफल।

मेष राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। 
 

वृषभ राशि
मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 
 

मिथुन राशि
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 
 

कर्क राशि
भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।  नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
 

सिंह राशि- 
नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।
 

कन्या राशि- 
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।  किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।  माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। 
 

तुला राशि
परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
 

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। स्थान परिवर्तन के भी हो सकता है।
 

धनु राशि 
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। 
 

मकर राशि
मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।  माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
 

कुंभ राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
 

मीन राशि
मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

pc- one india hindi