RBSE: 10वीं के परिणाम को लेकर बोर्ड जल्द जारी कर सकता हैं नोटिफिकेशन
- byShiv
- 22 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणाम का अब हर किसी को इंतजार है। 12वीं के सभी संकायों के परिणाम आ चुके है और अब 10वीं की परीक्षा दे चुके बच्चों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरबीएसई बोर्ड सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट्स का ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की घोषणा इस सप्ताह तक कर सकता है। जिसके लिए पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।
आरबीएसई रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे और राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2024 के जारी होते ही राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई रिजल्ट 2024 डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
pc- digital khabar