Sawan 2025: इन पांच जगहों पर जरूर जलाना चाहिए आपको सावन के महीने में दीपक, मिलती हैं शिवजी की विशेष कृपा

इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में सावन माह का बहुत खास महत्व बताया गया है। इस पूरे महीने में आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। वैसे इस साल सावन महीने की शुरूआत 11 जुलाई से होने जा रही है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव का पूजन किया जाता है और शिवलिंग का भव्य अभिषेक होता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि भगवान शिव के सामने सरसों के तेल का दीया कलावे की बत्ती से जलाने से भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में शाम के समय 5 स्थान पर सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ माना गया है।

घर की पूर्व दिशा में
सावन के पहले दिन घर की पूर्व दिशा में दीया अवश्य जलाना चाहिए क्योंकि पूर्व दिशा में सभी देवी-देवताओं और ग्रहों की ऊर्जा समाहित है। 

नंदी के समक्ष जलाएं दीपक
नंदी के सामने सावन के पहले दिन दीया जलाने से भक्ति का संचार होता है।

घर के मंदिर में शिव परिवार के समक्ष
घर के पूजा स्थल में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा के सामने दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पारिवारिक कलह शांत होते हैं।

बेलपत्र के पौधे के पास
बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को प्रिय है। बेलपत्र की पत्तियों में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में बेलपत्र के पौधे के पास सावन के पहले दिन दीया जलाने से घर में धन-धान्य बढ़ता है।

मुख्य द्वार पर दीपक
सावन के सोमवार को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में शांति तथा लक्ष्मी का वास होता है।

pc- hindustan