Sawan 2025: भगवान शिव के इस प्रवित्र महीने में लगाए आप भी ये पौधे, मिलती हैं विशेष कृपा

इंटरनेट डेस्क। श्रावण मास शिव का प्रिय महीना माना जाता है, इस पावन महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें हर तरह से खुश करने के व्रत आदी भी करते है। वैसे कहते हैं की इस महीने में कुछ खास पौधे लगाने से न सिर्फ शिवजी की कृपा मिलती है, बल्कि घर में सुख-शांति, समृद्धि और धनवृद्धि भी होती है। 

बेल पत्र
भगवान शिव को बेल पत्र अत्यंत प्रिय है, तीन पत्तियों वाला बेल पत्र महादेव को अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में घर में बेल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा
बेल पत्र के अलावा आप घर में शमी का पौधा भी लगा सकते है। भगवान शिव और शनिदेव दोनों को प्रिय है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। सावन में शमी का पौधा लगाने से भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

धतूरे का पौधा
भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय है। सावन में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, यदि आप अपने घर में धतूरे का पौधा लगाते हैं, तो यह भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है।

आक का पौधा 
इसके अलावा आप अपने घर में आक का पौधा भी लगा सकते है। यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, खासकर इसका सफेद फूल, सावन के महीने में आक का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

pc- nda india

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From tv9