Sawan 2026: सावन का महीना शुरू होने से पहले घर में लाकर रखें आप भी ये चीजें, बदल जाएगी आपकी...

इंटरनेट डेस्क। सावन भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र महीना है। इस बार सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। वैसे सावन शुरू होने से पहले कुछ खास चीजें घर लाकर रख लेने से पूरे महीने शिव कृपा बनी रहती है। इन वस्तुओं को घर में लाने से ना सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि और शांति भी बढ़ती है। तो जानते हैं घर में क्या लाकर रख सकते है। 

रुद्राक्ष
सावन शुरू होने से पहले रुद्राक्ष लाकर घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप कहा जाता है। इसे पूजा घर में रखने या धारण करने से रुके हुए काम बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। रुद्राक्ष की ऊर्जा घर में सकारात्मकता का संचार करती है।

भस्म
भस्म भगवान शिव का प्रिय शृंगार है। सावन से पहले थोड़ी सी शुद्ध भस्म घर लाकर पूजाघर में रख लें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण पवित्र रहता है। भस्म रखने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।

डमरू
भगवान शिव का प्रमुख अस्त्र है। सावन शुरू होने से पहले छोटा सा डमरू घर लाकर पूजा घर में रखें। डमरू की ध्वनि घर के वातावरण को शुद्ध करती है और तनाव को कम करती है। मान्यता है कि जहां डमरू होता है, वहां अमंगल नहीं आता है।

pc- moneycontrol.com