Shanivar Ke Upay: आज के दिन नहीं खरीदें आप भी ये चीजें, इस तरह कर सकते हैं शनिदेव को प्रसन्न
- byShiv
- 04 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज शनिवार का दिन हैं और आज का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। बता दें कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और कर्मफल दाता के रूप में उन्हें जाना जाता हैं। सनातन धर्म के अनुसार शनिवार को शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के अलावा कुछ विशेष उपाय करने की सलाह ज्योतिष में दी गई है साथ ही बताया गया हैं की इस दिन क्या नहीं करना चाहिए।
शनिवार को न खरीदें ये चीजें
लोहा: शनिवार के दिन भूलकर भी लोहा या लोहे से संबंधित कोई भी सामान न खरीदें, शनिवार को लोहा खरीदना बहुत खराब माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में कलह-क्लेश बढ़ता है।
नमकः शनिवार के दिन नमक खरीदने की मनाही होती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया नमक कर्जदार बनाता है। आर्थिक तंगी का सामना करवाता है।
सरसों का तेलः शनिवार को जहां, शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की पंरपरा है, वहीं इस दिन सरसों का तेल खरीदना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सरसों का तेल खरीदने शारीरिक कष्ट और बीमारियां हो जाती हैं।
जूते चप्पलः शनिवार के दिन काले रंग के चमड़े के जूते-चप्पल खरीदना भी वर्जित है। इस दिन चमड़े के जूते खरीदने से करियर में बाधाएं आती हैं।
ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
शनिवार को लोहे और काले तिल का दान करें। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
pc- india tv hindi





