Sheikh Hasina: अमेरिका और ब्रिटेन ने शेख हसीना को शरण देने से किया इंकार, अब जा सकती हैं इस देश में....
- byShiv
- 07 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देकर देश को छोड़ चुकी हैं और अभी भारत में शरण लिए हुए है। ऐसे में उनके लंदन जाने के कयास लगाए जा रहे है। लेकिन उनके लिए मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ने उन्हें अस्थायी तौर पर भी रहने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने हसीना का वीजा रद्द कर दिया है।

अमेरिका ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका ने तो बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार और हत्याओं के लिए जवाबदेही तय करने का आह्वान भी किया है। सुरक्षा प्रतिष्ठानों का कहना है कि हसीना ब्रिटेन जाने की योजना बना रही थीं, लेकिन अब वहां से भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्हें शरण या अस्थायी शरण देने को तैयार नहीं है।

ब्रिटेन ने नहीं दिया शरण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ब्रिटेन ने पहले भी दुनियाभर के देशों के नेताओं, राजनयिकों और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की है और उन्हें राजनीतिक शरण दी है। हालांकि अब जो खबरें है उनके आव्रजन नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता है, उन्हें सबसे पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए। यह सुरक्षा का सबसे तेज रास्ता है। इस बीच, सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि हसीना के लिए संभावित गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात में दुबई हो सकता है।
pc- moneycontrol.com,tv9, bazaar.businesstoday.in