Entertainment
Sonakshi-Zaheer marriage: 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी और जहीर
- byShiv
- 24 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आखिरकार शादी कर ही ली। बताया जा रहा है की करीब 7 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अब मिसेज जहीर इकबाल बन चुकी हैं।
वहीं पति-पत्नी के तौर कपल को अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पैपराजी के सामने रोमांटिक पोज देते हुए भी देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद मांग में सिंदूर, बालों में गजरा, सुर्ख लाल साड़ी में पति संग नजर आईं।
वहीं सोशल मीडिया पर सोनाक्षी-जहीर का एक डांस वीडियो भी सामने आया है। बता दें की इन दोनों की रिसेप्शन में बॉलीवुड के भी कई दिग्गज पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ सोनाक्षी डांस करते नजर आई।
pc- jagran