Travel news: भारत के ऐसे सनसेट प्वाइंट जहां कर कोई चाहता हैं जाना, आप भी पहुंच जाएं इस बार
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग घूमने जाते हैं और कई पहाड़ों पर कई समुद्र किनारे पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को डूबते सूरज को देखने का मन होता है। लेकिन भारत में हर बीच का सनसेट एक जैसा नहीं होता है। यहां अलग-अलग जगह पर सनसेट सिर्फ एक नजारा नहीं बल्कि उस जगह के माहौल और बनावट से जुड़ा एक अलग एक्सपीरियंस देता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको भारत के बेस्ट बीच बताते हैं, जहां सनसेट का नजारा बहुत अलग होता है।
अंडमान निकोबार
राधानगर बीच पर सनसेट की खूबसूरती धीरे-धीरे सामने आती है, यहां का खुला बीच इसकी सबसे बड़ी खासियत है, यहां न नाव की आवाजाही दिखाई देती है और न ही किनारे पर भीड़-भाड़, सिर्फ रेत, समुद्र और हल्के रंगों से ढलता सूरज यही इसे एक अलग पहचान देता है।
केरल
वर्कला बीच का सनसेट भी बहुत अलग और खूबसूरत माना जाता है। यहां का सनसेट इसलिए इतना अलग माना जाता है, क्योंकि यहां लोग बीच पर कम और क्लिफ से ज्यादा इसे देखते हैं। शाम होते-होते क्लिफ पर बने कैफे भरने लगते हैं, जहां लोग आराम से बैठकर समुद्र का नजारा लेते हैं।
pc- parbhat khabar






