Travel Tips: गर्मियों में आप भी जा सकते हैं इन हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम आ चुका हैं और लोगों को मन ठंडी जगहों पर घूमने जाने का होता है। ऐसे में अगर आप तैयारी कर रहे हैं घूमने जाने की तो फिर आज हम उत्तराखंड के एक ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसकी खूबसूरती गर्मियों में और निखर जाती है।

नैनी झील
पहाड़ों की गोद में बसी ये झील चारों तरफ से हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है। नैनी झील में बोटिंग का अनुभव काफी शानदार होता है। झील में धीरे-धीरे नाव चलाते हुए आस-पास के खूबसूरत नजारों को देख सकते है।

मॉल रोड
नैनीताल का मॉल रोड वो हिस्सा है जहां लोगों की हलचल लगभग पूरे दिन रहती है। मॉल रोड पर चलते-चलते दुकानें, कैफे, रेस्टोरेंट्स सब मिलेंगे। स्वादिष्ट खाने और शॉपिंग को आप एंजोय कर सकते है।

pc- tv9