UP: शादी के लिए लड़के को नापसंद करने की इतनी बड़ी सजा, लड़की को सिर में मार दी गोली और हो गया....
- byShiv
- 29 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो उनके होशो हवास उड़ गए। जी हां यहां दो परिवार शादी के लिए रिश्ता फाइनल करने लड़का-लड़की की दिखाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दर्दनाक वारदात हो गई, दरअसल, लड़की को लड़का पसंद नहीं आया तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से गुस्साए युवक ने लड़की को सिर में गोली मार दी, जिससे लड़की घायल हो गई।
पुलिस को मिली जानकारी
मीडिया रिपाटर्स की माने तो इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना भोगांव क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई, जहां लड़के और लड़की के परिवार रिश्ते की बात करने के लिए पहुंचे थे। लड़की ने लड़के को नापसंद कर शादी से इनकार कर दिया था, इसी से बौखलाए युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया
सिर में मार दी गोली
गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा, बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर भाग निकला, घटना की सूचना पर पहुंची भोगांव पुलिस ने मौके से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। घायल लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही हैं फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
pc -aaj tak