Uttarakhand: रात में जब होने लगा ये काम तो पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, खिड़की में से देखती रही उनकी.....
- byShiv
- 07 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। पिथौड़ागढ़ में दो वर्ष पूर्व एक ऐसा मामला सामने आया था जिसके बारे में पढ़ हर कोई दंग रह जाता था। लेकिन अब 2 साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। जी हां एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। 2 साल तक ये मर्डर केस पुलिस के लिए मिस्ट्री बना रहा। लेकिन अब 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने पुलिस के सामने मां की सारी पोल खोल दी। बेटी के बयान के आधार पर पिथौड़ागढ़ सेशन कोर्ट ने महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
क्या था मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 14 फरवरी 2022 को पूरण राम ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज की थी। उसने अपनी 40 वर्षीय भाभी सुनीता देवी पर पति जीतेंद्र राम की जान लेने का आरोप लगाया था। जीतेंद्र और सुनीता पिथौरागढ़ के डिगास गांव में रहते थे। वहीं पूरण राम किसी दूसरे गांव में रहता था। 12 फरवरी की रात को उसे अपने भाई जीतेंद्र की मौत की खबर मिली थी।
बेटी ने बताई चाचा को सच्चाई
पूरण का कहना है कि डर के मारे उस समय बच्ची घटना के बारे में नहीं बता पाई। अब जीतेंद्र की 15 साल की बेटी ने उसे हत्याकांड की पूरी कहानी सुनाई। बेटी ने पूरण को बताया कि रात को पापा काम से घर लौटे तो मम्मी और पापा में किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगी। बेटी के अनुसार सुनीता ने दरवाजा बंद कर लिया और जीतेंद्र को पीटा। उसके बाद गुस्से में आकर सुनीता ने ब्लेड से पति का प्राइवेड पार्ट ही काटकर अलग कर दिया। बेटी खिड़की से सबकुछ देख रही थी। वो बार-बार मां से दरवाजा खोलने की कहती रही लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला। बेटी का कहना है कि पापा का इतना खून बहा कि वो मर गए।
pc- alluram.com