Vastu Shastra: घर में लगाने जा रहे हैं आईना तो रखें इन बातों का खास ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

इंटरनेट डेस्क। हम सब के घर में कही ना कही आईना लगा ही होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं की आपको किन जगहों पर आईना नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में इसको लेकर भी नियम बताए गए है। आप भी जानते हैं, अगर हम नियमों का पालन करते हैं तो हमे लाभ होता है। वैसे आज हम घर में लगे आईने के वास्तु की बात कर रहे है।

कहां लगाए आईना
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि शीशे को घर की पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही आप अच्छे परिणामों के लिए खिड़की या बालकनी के पास भी शीशा लगा सकते हैं। 

यहां न लगाएं शीशा
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, बेडरूम में शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखे। क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही घर की रसोई में भी कभी शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, शीशे को कभी सीधे बिस्तर या दरवाजे के ठीक सामने भी नहीं लगाना चाहिए। 

pc- aaj tak