इंटरनेट डेस्क। वास्तु में कई नियमों का उल्लेख किया गया हैं, लेकिन इसका फायदा कब होता हैं जब आप पूरे नियमों को समझे और उनका अनुसरण करे, तब तो आपको इसका फायदा होने लगता है। आपने कई बार देखा होगा की घर में सब कुछ ठीक चल रहा हो और अचानक खर्चे बढ़ने लगें, बचत खत्म हो जाए और कर्ज की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में वास्तु के नियमों अनुसरण करें।
मुख्य द्वार का ध्यान रखें
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ एंट्री पॉइंट नहीं होता, बल्कि यही से पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। माना जाता है कि अगर मुख्य द्वार दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
छोटी चीजें बड़ा असर डालती हैं
जैसे कई घरों में लोग दरवाजे के सामने जूते-चप्पल या कचरा रख देते हैं। यह आदत धीरे-धीरे नेगेटिव माहौल बनाती है।
उत्तर दिशा को रखें हल्का और खुला
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन का स्थान माना जाता है। यही वजह है कि इस दिशा को हमेशा साफ और खुला रखना चाहिए।
pc- aaj tak






