Video viral: वायरलः यमराज हैं इस लड़के के अंकल, मौत भी डरती हैं पास आने से...देखे कितना बड़ा कांड किए हैं...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और इस जमाने में आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिले है। कभी डांस, कभी रोमांस और कभी फाइट, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आपको हैरान कर देते है। एसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक ट्रेन के दो डिब्बों के बीच सफ़र करता हुआ दिख रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक को मौत का कोई डर नहीं है, बल्कि वह शांति से खड़ा होकर तंबाकू मसल रहा रहा है।

वीडियो में असल में क्या है?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म से निकल चुकी है। थोड़ा आगे जाने पर आप देखते हैं कि एक युवक ट्रेन के डिब्बों को जोड़ने वाली गोल रॉड पर खड़ा होकर तंबाकू चबा रहा है। ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है लेकिन उसे किसी बात का डर नहीं है। अगर गलती से मोड़ पर उसका बैलेंस बिगड़ जाए, उसका पैर उस गोल रॉड पर फिसल जाए, तो बड़ा हादसा होने की संभावना है। इसमें युवक की जान भी जा सकती है।

नेटिज़न्स के रिएक्शन
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने युवक की खतरनाक हरकत पर गुस्सा दिखाया है। एक नेटिज़न्स ने कहा, मुझे लगता है कि यमराज इसके अंकल हैं।

pc- rochakkhabare.com