Viral Video: बैल ने सड़क पर चल रहे बुर्जग मारी टक्कर, हवा में उछला, सड़क पर गिरते ही हो गई....वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखें होंगे। अभी एक वीडियो और वायरल हो रहा हैं जो राजस्थान के जालौर जिले का बताया जा रहा है। लेकिन राजस्थान खबरें इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो हैरान कर देने वाला हैं, यहां घर के बाहर टहल रहे एक बुजुर्ग पर अचानक एक बैल हमला कर देता है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बाद फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। 

राजस्थान के जालौर जिले में हुई यह घटना भी कुछ ऐसी ही है। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक बैल ने उन पर हमला कर दिया।  घटना चितलवाना इलाके की बताई जा रही है, वीडियो के मुताबिक एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक पीछे से आए बैल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हवा में उछाल दिया
टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग कई फीट ऊपर हवा में उछल गए और सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, हालांकि सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

pc-abp news