Viral video: मेट्रो में दिखा महिला का अजीब चेहरा, जिसने भी देखा रह गया दंग, अब वीडियो हो गया...

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार देखा होगा की दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कभी डांस, कभी गाने, कभी फाइट तो कभी रोमांस देखने को मिलता है। जहां लोग बेफिक्र होकर कुछ भी कर लेते हैं। अब ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो के जनरल कोच में सफर कर रही है. लेकिन, इसमें सबसे अजीब अगर कोई चीज है, तो वो है उसका चेहरा।

चेहरे पर लगा रखा था कुछ हटकर
बता दें की महिला को देखकर मेट्रो में सफर कर रहे बाकी यात्री हैरान रह जाते हैं। दरअसल, मेट्रो में दिख रही इस महिला ने अपने चेहरे पर फेस शीट मास्क लगाया हुआ है, जो स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा होता है। वैसे तो इसमें कुछ गलत नहीं है। महिला बिनी किसी दिखावे के चुपचाप कोने में खड़ी होकर किताब पढ़ रही होती है। उसने मेट्रो में ही स्किनकेयर करने का मन बना लिया और बिना किसी की परवाह किए फेस मास्क लगा लिया। 

लोग कर रहे कमेंट
अब वीडियो को वायरल होने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई इतना जरूरी काम भी नहीं था कि इसे मेट्रो में ही करना पड़े। यह सब घर पर भी किया जा सकता था। कुछ लोगों को यह दिकावा भी लगा। जैसे वह जानबूझकर लोगों का ध्यान खींचने और वायरल होने के लिए ऐसा कर रही है।

pc- ndtv