Viral Video: खिड़की में खड़े होकर महिला ने उड़ा दिए लाखों के नोट, पैसों को देख लूटने वालों में...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं, इन वीडियो में कभी रोमांस, कभी प्यार तो कभी फाइट देखने को मिलती है। लेकिन इस बार का वीडियो कुछ और ही है। जी हां अमीर लोगों के अजीबो-गरीब शौक आपने देखे होंगे। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

क्या हैं वीडियो में
इस वायरल वीडियो में एक महिला ऊंची इमारत की खिड़की पर खड़ी है और वहां से खुलेआम नोट नीचे उड़ा रही है। जैसे ही नोट हवा में उड़ते हुए नीचे गिरते हैं, सड़क पर मौजूद लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कुछ ही पलों में वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है और माहौल पूरी तरह से अफरा-तफरी में बदल जाता है।

महिला ने उड़ा दी नोटों की गड्डी
इस घटना का किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है, लेकिन वीडियो की सच्चाई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर कोई व्यक्ति इस तरह से पैसे क्यों लुटाएगा। वीडियो में नजर आता है कि महिला बार-बार नोटों की गड्डी से पैसे निकालती है और उन्हें नीचे फेंकती रहती है। वीडियो में यह भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जो नोट महिला फेंक रही है, वे ज्यादातर 200 और 500 रुपये के हैं।

pc- tv9