West Bengal Elections 2026: स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, टीएमसी संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान और अनादर करती हैं

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। अब बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी भी पहुंची है। उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी के शासन में भ्रष्टाचार और टीएमसी, हिंसा और टीएमसी ये दोनों एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। खबरों की माने तो उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि टीएमसी की भ्रष्टाचार वाली सरकार से मुक्ति के लिए भाजपा की सरकार लाना जरूरी हो गया है।

मीडिया से क्या बोली
खबरों की माने तो मालदा में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इस बात पर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान और अनादर करती है। यह वही तृणमूल की सरकार है, जिसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया था। यह वही तृणमूल सरकार है, जिसने देश के प्रधानमंत्री का भी अपमान किया था। यह वही टीएमसी सरकार है जो सांसदों पर पथराव कराती है। 

जनता ने लिया ये संकल्प
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह संकल्प लिया है कि एक भ्रष्टाचार-मुक्त पश्चिम बंगाल के निर्माण के लिए, भय के माहौल को समाप्त करने के लिए और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की स्थापना अब अनिवार्य हो गई है।

pc- timesnowhindi.com