West Bengal Elections 2026: सियासी जंग पहुंची ममता के घर तक, सुवेंदु अधिकारी 2 अप्रैल को करेंगे भवानीपुर से नामांकन

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनाव होने जा रहे हैं और इसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। अब सियासत में राजनीति का रंग चढ़ने लगा हैं, बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका हैं और उसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी जोर पकड़ने लगी है। इस बार कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट एक ऐसे सियासी रणक्षेत्र में तब्दील होने जा रही है, जिसकी धमक पूरे देश में सुनाई देगी। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत 2 अप्रैल को होगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दिन भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी यहां से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

किया जाएगा शक्ति प्रदर्शन
खबरों की माने तो सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान पार्टी की ओर से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी भी है। सुवेंदु अधिकारी के इस जुलूस में खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होकर माहौल को गरमाएंगे। भाजपा की रणनीति ममता बनर्जी को उन्हीं के घर में घेरने की है। हालांकि चुनावी खेला क्या होगा ये तो 4 मई को ही पता चल पाएगा।

8 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी ममता बनर्जी
वहीं खबरों की माने तो ममता बनर्जी सुवेंदु के ठीक छह दिन बाद यानी 8 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। इस दौरान वो अपने कालीघाट स्थित आवास से पैदल ही पर्चा भरने के लिए निकलेंगी। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व होगा, जो दशकों से हर सियासी तूफान में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है। महज एक हफ्ते के भीतर निकलने वाले ये दो रोड शो तय करेंगे की पश्चिम बंगाल किस और बढ़ेगा।

मुकाबला होगा दिलचस्प
इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सियासी जंग अब ममता के घर तक आ पहुंच चुकी हैं। भाजपा ने ममता के खिलाफ उन्हीं के पुराने सिपहसालार सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतार दिया है। यह राजनीतिक लड़ाई  2021 के नंदीग्राम चुनाव का पार्ट-2 जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी, सुवेंदु के इलाके में गई थीं। इस बार सुवेंदु अधिकारी ममता के इलाके में घुसने की तैयारी में है।

pc- aaj tak,ndtv,nationalheraldindia.com