West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने क्यों कहा कि इस बार होगा और बड़ा खेला? भाजपा के लिए बोली ऐसी बात की....
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों पहले बयानबाजी का दौर चल रहा हैं, नेता एक दूसरे की पार्टियांे में कमिया गिनाकर वोट पाना चाहते है। ऐसे में अब तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला हैं। बुधवार को बीरभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार और बड़ा खेला होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि वह दोबारा उठ न पाए।
क्या बोली बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीरभूम के नानूर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से तैनात किए गए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे टीमएसी के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दें। उन्होंने बीजेपी को भी घेरते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
लगाया ये आरोप
खबरों की माने तो ममता बनर्जी ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है, जब बंगाल आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब बीजेपी का जन्म नहीं हुआ था। ये लोग सिर्फ हमारे पैसे लूट रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। यही लोग राम नवमी पर बंदूक लेकर निकलते हैं। उन्होंने और तीखे हमले करते हुए कहा, अमर्त्य सेन की जमीन तक हड़पने की कोशिश की गई और उन्हें उखाड़ फेंकने की कोशिश हुई। इन लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।
pc- content.time.com






