West Bengal Elections: पीएम मोदी ने आसनसोल में कहा- 4 मई से शुरू होगा पश्चिम बंगाल में नया युग

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा शुरू हो चुका है। बता दें कि पीएम मोदी यहां आने वाले 3 दिनों में सभाएं और रोड शो करेंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया।

क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने दावा किया कि राज्य में तृणमूल से जुड़े सिंडिकेट और माफिया संसाधनों को लूट रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद इन सभी तत्वों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और राज्य में कानून का शासन स्थापित होगा। 

आर्थिक स्थिति पर भी बोले
प्रधानमंत्री ने बंगाल की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक की पिछली सरकारों को घेरा. उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत की अर्थव्यवस्था में बंगाल का योगदान 12 प्रतिशत था, जो आज घटकर मात्र 5.5 प्रतिशत रह गया है। पीएम मोदी के अनुसार, तृणमूल के 15 साल के शासन ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नीचे की ओर धकेल दिया है।

pc- deccanchronicle.com