World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करना होगा अभी से ही...
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आने वाले साल 2027 में भारत को वनडे विश्वकप खेलना हैं और उसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। ऐसे में एक बड़ी खबर यह हैं कि हार्दिक पांड्या को आईपीएल के बाद होने वाले वनडे मैचों में पूरे 10 ओवर डालने के लिए तैयार रहने को कहा है।
2023 के बाद हुए सभी आईसीसी इवेंट टीम इंडिया ने जीते। भारत में हुए पिछले वनडे वर्ल्ड कप (2023) में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। अगला ओडीआई वर्ल्ड कप 2027 में है, जिसके लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत हार्दिक पांड्या को वनडे में 10 ओवर डालने के लिए कहा गया है।
हार्दिक पांड्या ने अपना वर्कलोड बढ़ा दिया है। दरअसल उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पूरे 10 ओवर डालने के लिए कहा गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की तेज और बाउंस वाली पिचों पर होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट चाहता कि पंड्या अपने पूरे 10 ओवर डालें।
pc- navbharat






