WTC final 2025: चैंपियन साउथ अफ्रीका को मिली प्राइज मनी जानकर ही उड़ जाएंगे आपके होश, भारत को बिना खेले ही मिले हैं करोड़ों
- byShiv
- 16 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस दौरान अफ्रीका को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ-साथ बड़ी इनामी राशि भी मिली। 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भाग लेने वाली सभी नौ टीमों को आईसीसी द्वारा एक बड़ी नकद राशि दी गई।
कुल मिलाकर आईसीसी ने 5.76 मिलियन डॉलर (लगभग 49.24 करोड़ रुपये) प्राइज मनी के रूप में खर्च किया। दक्षिण अफ्रीका को विजेता बनने पर 3.6 मिलियन डॉलर (लगभग 30.78 करोड़ रुपये) दिए गए हैं। उपविजेता ऑस्ट्रेलिया को 2.16 मिलियन डॉलर (लगभग 18.56 करोड़ रुपये) मिल।
भारत पहली बार फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा, उसे इस बार 1.44 मिलियन डॉलर (लगभग 12.13 करोड़ रुपये) मिले हैं। 2023-25 संस्करण के लिए पुरस्कार राशि में पिछले दो संस्करणों की तुलना में भारी वृद्धि देखी गई। 2021 और 2023 में कुल प्राइज मनी 3.8 मिलियन डॉलर (लगभग 32.49 करोड़ रुपये) थी। इस बार बढ़कर 49.24 करोड़ रुपए हो गई।
pc- espncricinfo.com