Yuvraj Singh: पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने धोनी और कपिल देव से मांगी माफी, जाने क्या हैं कारण

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर समय-समय पर की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।

जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब युवराज सिंह ने अपने पिता के बयानों पर खुलकर बात की है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह लंबे समय से धोनी पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज को टीम से बाहर कर दिया था। योगराज ने अपने करियर के समय कपिल देव की भूमिका को लेकर भी काफी बयानबाजी की है। हालांकि युवराज ने इन मामलों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की।

एक पॉडकास्ट में युवराज सिंह यह कहते दिख रहे हैं कि मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने डैड से कहा था कि यह बयानबाजी ठीक नहीं हैं। इस पॉडकास्ट में युवराज सिंह विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत से क्रिकेट के मुद्दों पर चर्चा भी करते नजर आएंगे।

pc- crictracker.com