Rajasthan में आज घोषित होगा आठवीं बोर्ड का परिणाम, यहां देखा जा सकता है

 | 
Image Credits: abplive

जयपुर। राजस्थान आठवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने परिणाम का इंतजार है। उनका ये इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की ओर से शिक्षा निदेशालय में रिजल्ट की साइट को शुरु की जाएगी।

खबरों के अनुसार, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के 13 लाख से अधिक विद्यार्थी आठवीं बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।  आठवीं बोर्ड का परिणाम आज  सुबह पौने बारह बजे घोषित किया जाएगा। इस परिणाम के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट भी उपलब्ध हो जाएगी। 

शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर इस परिणाम को देखा जा सकता है। इस साइट पर ही पांचवीं-आठवीं टैब पर क्लिक करने के बाद ये परिणाम ओपन हो जाएगा।  आठवीं बोर्ड परीक्षा में एक फिर से फेल करने का प्रावधान लागू हो चुका है। जिसके तहत कई विद्यार्थी फेल हो सकते हैं।