युवा वर्ग को समर्पित होगा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट, Ashok Gehlot ने किया ऐलान

 | 
Ashok Gehlot

जयपुर। आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट युवा वर्ग को समर्पित होगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि युवा देश और प्रदेश की प्रगति का आधार हैं। युवाओं की रचनात्मक सोच, ऊर्जा एवं क्षमता से देश के विकास को नए आयाम दिए जा सकते हैं। राजस्थान सरकार युवाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है।

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, डिजी फेस्ट, राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक, राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस जैसे निर्णय इस दिशा में बड़े कदम हैं।

अब एक कदम और बढ़ाते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट युवा वर्ग को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। आपके सुझाव बजट निर्माण में हमारे लिए महत्वपूर्ण है। गत बजट के लिए भी लगभग 45 हजार सुझाव प्राप्त हुए थे। आप सबके सुझाव आमंत्रित है।