मौका मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं Ashok Gehlot, पायलट को लेकर भी कही ये बड़ी बात

 | 
Image Credits: livehindustan

इंटरनेट डेस्क। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बड़ा दावा किया है। अशोक गहलोत ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट को केंद्रीय मंत्री बनाने में सहयोग करने का फिर से दावा किया है।

इस साक्षात्कार में सीएम गहलोत ने भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कौन नहीं बनना चाहेगा? सीएम गहलोत ने इस दौरान कहा कि यह गलत धारणा है कि मैं मुख्यमंत्री बने रहने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बना। सोनिया गांधी जानती हैं कि सच्चाई क्या है?

उन्होंने यहां तक बोल दिया कि अगर आज मौका मिलता है तो मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहूंगा। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि जब सचिन पायलट केंद्रीय मंत्री बने, तब मैंने उनकी सहायता की थी। उस समय केंद्र में मंत्री बनाने के लिए मैंने सचिन पायलट का नाम सुझाया था