किसानों को आत्महत्या पर मजबूर कर रहे हैं अशोक गहलोत : Vasundhara Raje

 | 
Image credits:  twitter

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अब किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ से केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा-4 के शुभारम्भ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वसुधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी का वादा करने के बावजूद अब तक 19 हजार किसानों की भूमि कुर्क कर दी गई।

अकाल से किसानों की फसलें चौपट हो रही है, लेकिन उन्हें आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दुगनी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसानों को आत्महत्या पर मजबूर कर रहे हैं। यहां अब तक 4 दर्जन से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।