Ashok Gehlot ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर इसरो को बधाई दी है। मुख्यमंत्री अशाके गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जय इसरो का अनुसंधान,जय विज्ञान, जय हिंदुस्तान!
पहली बार किसी अंतरिक्ष यान के चांद के दुरूह दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के पल-पल के रोमांच व खुशी को जयपुर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों के साथ बहुत करीब से महसूस किया। आज सम्पूर्ण राष्ट्र इतिहास के इस पल का साक्षी बनकर गौरवान्वित है। धरती से मंगल और चांद तक का सफर करने वाली इसरो टीम की मेधा, परिश्रम व निष्ठा को सलाम।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम को बच्चों के साथ चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा।