पायलट से मतभेद को लेकर Ashok Gehlot ने बोल दी ये बड़ी बात

 | 
Image Credits : tv9hindi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद बने हुए हैं। अब सीएम गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस में जारी मतभेद की खबरों  को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में कहा कि हर पार्टी में, हर राज्य में आपस में थोड़ा बहुत मनमुटाव होता ही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान भाजपा में जो मनमुटाव है, वो कहीं देखने को ही नहीं मिलेगा। भाजपा के कई नेता पार्टी छोडक़र कांग्रेस में आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि प्रदेश में लम्बे समय से अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट में मनमुटाव बना हुआ है। हाल ही में राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ एक दिन का धरना भी दिया था। उन्होंने गहलोत सरकार पर भाजपा सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर ये धरना दिया था।