Ashok Gehlot ने की इस बात की कड़ी निंदा, केन्द्रीय गृह मंत्री से की ये मांग
May 5, 2023, 08:49 IST
| 
जयपुर। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर कुछ पहलवानों द्वारा जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दिया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली पुलिस का इन पहलवानों के साथ विवाद हुआ। इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध ट्वीट किया कि जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में मिली महिलाओं के उत्पीडऩ की बात बताई तो दिल्ली पुलिस उनसे महिलाओं की जानकारी मांगने पहुंच गई थी।
अब जंतर मंतर पर कई दिनों से देश को गौरवान्वित करने वाली चैंपियन बेटियां अपने उत्पीडऩ की शिकायत कर न्याय मांग रही हैं तो दिल्ली पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय अत्याचार कर रही है। मैं इसकी कड़ी निन्दा करता हूं। केन्द्रीय गृह मंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।