विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए Ashok Gehlot ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम को सौंप दी प्रचार की जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उनका अब एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस सरकार की सत्ता में वापसी है। इसी के तहत अब सीएम गहलोत ने बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने अब कर्नाटक में कांग्रेस का चुनावी कैंपेन संभालने वाली टीम को ही राजस्थान में विधानसभा के प्रचार और रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी है। खबरों के अनुसार, ये टीम ही महंगाई राहत कैंप जैसे अलग-अलग प्रयोग करने में जुट गई है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इस पर करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कर्नाटक वाली इस टीम के मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सफलता दिलाने में जुटेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच का विवाद कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।